रामपुर, जून 17 -- रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के खिलाफ दर्ज शत्रु संपत्ति कब्जाने के तीन मुकदमों की सुनवाई एक साथ कराने (ज्वाइंट ट्रायल) के लिए उनके अधिवक्ता की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। इस प्रार्थना पत्र पर अब अगली सुनवाई 23 जून को होगी। आजम खां के खिलाफ अजीमनगर थाने में शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। इन तीनों मामलों में पुलिस विवेचना पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर चुकी है, जिनका ट्रायल वर्तमान में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान आजम खां के अधिवक्ता ने एक बार फिर तीनों केसों को एक साथ जोड़कर सुनवाई करने की अर्जी लगाई। इस पर अभियोजन की ओर से एपीओ स्वदेश शर्मा ने आपत्ति दाखिल करने के लिए ...