आजम से जुड़े गवाह धमकाने मामले में अपील पर फैसला 18 जुलाई को
रामपुर, जुलाई 7 -- रामपुर। गवाह से मारपीट और धमकी देने के मामले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां को लोअर कोर्ट से मिली राहत के खिलाफ दाखिल अपील पर मंगलवार को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने निर्णय के लिए पत्रावली 18 जुलाई को पेश करने के आदेश दिए हैं। माना जा रहा है कि इसी दिन अपील पर फैसला सुनाया जा सकता है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला ने आजम खां के खिलाफ गवाह को धमकाने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम खां को दोषमुक्त कर दिया था। लोअर कोर्ट के इसी आदेश को चुनौती देते हुए फैसल लाला ने एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की थी। मंगलवार को अपील पर दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने 18 जुलाई को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.