आजम से जुड़े क्वालिटी बार प्रकरण में तय नहीं हो सके आरोप
रामपुर, मई 21 -- रामपुर। शहर के चर्चित क्वालिटी बार प्रकरण में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी-बेटे पर गुरुवार को आरोप तय नहीं हो सके। इस केस में अब 21 जुलाई को सुनवाई होगी। मालूम हो कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे डीसीडीएफ के भवन में क्वालिटी बार संचालित हुआ करता था। आरोप है कि सपा नेता आजम खां ने क्वालिटी बार कब्जाकर उस भवन को अपनी पत्नी-बेटे के नाम लीज करा दी। इस मामले में राजस्व निरीक्षक अनंगराज की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। जिसका ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। गुरुवार को इस मामले में पत्रावली वास्ते चार्ज फ्रेम लगी थी लेकिन, आरोप तय नहीं हो सके। अब इस मामले में 21 जुलाई को सुनवाई होगी।गवाह को धमकाने में सुनवाई टलीरामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के खिलाफ दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.