आजम से अदावत के चलते सांसद के लिए नहीं खुला जौहर विवि का गेट
रामपुर, जुलाई 18 -- सपा सांसद मोहिब्बुल्ला नदवी भले ही आजम से अदावत को नकारते रहें या फिर आजम के खास सिपहसालार गुटबाजी न होने के दावे करते रहें लेकिन, शनिवार को एक बार फिर हकीकत सबके सामने दिखाई दी। दरअसल, आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी को गेट पर ही रुकना पड़ा। गेट कीपर ने प्रबंधन के आदेशानुसार फाटक नहीं खोले। यूं तो जौहर विवि के ध्वस्तीकरण के आरडीए के आदेश के बाद से ही मोहिब्बुल्लाह नदवी आजम की यूनिवर्सिटी के पक्ष में खुलकर बोल रहे थे लेकिन, शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ एकाएक मीडिया ग्रुप पर मैसेज फ्लैश किया गया कि सांसद 10 बजे जौहर विवि पहुंचेेंगे। यह भी पढ़ें- चंदा चोरी से ध्यान हटाने को जौहर विश्वविद्यालय तोड़ने का आदेश: अजय जिस पर मीडिया भी अलर्ट हो गई। करीब साढ़े 10 बजे वह 20-25 गाड़ियों के काफिले के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.