रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां से जुड़े फांसीघर की जमीन कब्जाने के केस में मंगलवार को आरोप तय नहीं हो सके। इस मामले की सुनवाई अब 11 मई को होगी। वहीं, भड़काऊ भाषण से जुड़े दो मामलों में भी सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख मुकर्रर की है। मालूम हो कि आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ गंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज है, जिसमें आरोप है कि इन्होंने जेल के पीछे स्थित फांसीघर की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में मंगलवार को पत्रावली वास्ते चार्जफ्रेम पर थी लेकिन, स्थगन आदेश के चलते आरोप तय नहीं हो सके। यह भी पढ़ें- आजम से जुड़े केस में गवाही को नहीं पहुंचे तहसीलदार, वारंट जारी अब इस मामले में 11 मई को सुनवाई होगी। वहीं, दूसरी ओर टांडा और बिलासपुर में आजम खां के खिलाफ दर्ज भड़काऊ भाषण के मामले में अदालत ने मंगलवार को स...