रामपुर, मई 26 -- रामपुर। शहर के चर्चित क्वालिटी बार प्रकरण में सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां और उनके परिजनों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अदालत में मंगलवार को चार्ज पर दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। कोर्ट में 19 जून को आरोप तय हो सकते हैं। उधर, सुनवाई के दौरान आजम खां और अब्दुल्ला जिला जेल से वीडियो कांफ्र्रेंंसग से कोर्ट में पेश हुए। मालूम हो कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे डीसीडीएफ के भवन में पूर्व में क्वालिटी बार चलता था। इसे बाद में आजम खां की पत्नि तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के नाम कर दिया गया। यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की अपील पर 29 को आ सकता है फैसला इस मामले में प्रशासन की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर क्वालिटी बार कब्जाने का मुकदमा कराया गया था, जिसकी ...