गोड्डा, मार्च 2 -- बसंतराय प्रतिनिधि तस्वीर 07 भव्य मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु तस्वीर 08 नवनिर्मित मंदिर में स्थापित शिलिंग बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के आजम पकड़िया गांव में शिव सेवा संस्थान की ओर से नवनिर्मित शिव पार्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रविवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। इस अवसर पर पूरे गांव सहित आसपास के कई गांवों में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मंदिर को आकर्षक एवं भव्य ढंग से सजाया गया था, जिससे परिसर की शोभा और बढ़ गई। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई। शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंदिर प्रांगण से निकलीं। यह यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पवित्र जलाशय तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.