आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे, रामपुर में बोले अखिलेश यादव, कहा-सपा पूरा करेगी उनका सपना
रामपुर, अक्टूबर 22 -- Akhilesh Yadav: जेल में बंद आजम खान से अखिलेश की मुलाकात के बाद रामपुर में सियासी पारा हाई हो गया है। जेल में आजम से मिलकर वापस लौटे अखिलेश यादव ने रामपुर की धरती से कहा, आज़म खान साहब के लिए हमारा यही ऐलान है, जो आज़म थे, वो आज़म हैं, वो आज़म रहेंगे। जेल में हुई मुलाकात पर अखिलेश ने कहा, आजम से उनकी बातचीत अच्छी रही। उन्होंने कहा, वो स्वस्थ हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि स्वस्थ रहें और जल्दी ही उनको न्याय मिले। उन्होंने बताया कि आजम ने उन्हें कुछ सुझाव दिए हैं जो उन्होंने अपने पास रख लिए हैं। पूर्व सीएम ने कहा, 'आजम खान ने विश्वविद्यालय, शिक्षा और युवाओं का भविष्य बनाने के लिए जो सपना देखा था, उसे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरा करेंगे।' अखिलेश यादव इसके बाद आजम के परिवार से मिलने भी पहुंचे। आजम के समर्थन में अखिलेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.