आजम खान से टक्कर लेने वाले IAS आंजनेय जाएंगे सिक्किम, मुरादाबाद में नए कमिश्नर होंगे तैनात
लखनऊ, अगस्त 23 -- Moradabad News: सपा नेता आजम खान से टक्कर लेने वाले आईएएस अफसर आंजनेय अब सिक्किम जाएंगे। अभी तक माना जा रहा था कि आंजनेय कुमार को यूपी में भी एक और मौका दिया जाएगा, लेकिन अब इस चर्चा पर पूरी तरह से विराम लगता नजर आ रहा है। आईएएस आंजनेय की यूपी में आठवीं बार प्रतिनियुक्ति को लेकर फिलहाल उच्च स्तर पर सहमति नहीं बन पाई है। इसलिए उनका अपने मूल कॉडर सिक्किम जाना तय माना जा रहा है। फिलहाल आंजनेय छुट्टी पर चल रहे हैं। मुरादाबाद में जल्द ही नए मंडलायुक्त की तैनाती की जाएगी। आंजनेय कुमार सिंह 2005 बैच के सिक्किम काडर के आईएएस अफसर है, उन्हें 15 फरवरी 2015 को यूपी में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती मिली थी। इसके बाद से लगातार प्रतिनियुक्ति विस्तार मिलता रहा। प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के बाद वह लंबी छुट्टी पर चले गए। पहले यह माना जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.