प्रमुख संवाददाता, अगस्त 12 -- समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव शिव पाल सिंह यादव ने बुधवार को रामपुर जिला जेल में बंद पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से करीब एक घंटे मुलाकात की। इसके बाद वह आजम खान के घर पहुंचकर पत्नी पूर्व सांसद तंजीन फात्मा और बड़े बेटे अदीब आजम से मिले। बाद में जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। जेल से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान के साथ बहुत जुल्म और शोषण हुआ है। वह बहुत तकलीफ में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने बड़े नेता को जमीन पर लिटाया जा रहा है। उन्हें न दवाई दी जा रही है और न कपड़े दिए जा रहे हैं। शिवपाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही आजम खान पर हुए एक-एक जुल...