रामपुर, जुलाई 15 -- सपा नेता आजम खान की 'कैद' से 3.5 किमी की फोरलेन सड़क मुक्त हुई। करीब 13.50 करोड़ की लागत से बनी फोरलेन सड़क पर आखिरकार प्रशासन ने कब्जा ले लिया। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिकारियों ने जौहर विवि पहुंचकर आम रास्ता होने के बोर्ड लगवाए। प्रशासन की चौतरफा कार्रवाई से यूनिवर्सिटी प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो कि 2003-04 में मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान आजम खान ने जौहर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित मानचित्र में मौजूद मुख्य द्वार से होते हुए लोक निर्माण विभाग से लगभग साढ़े तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण करा लिया था। प्रदेश में दोबारा सपा सरकार बनने पर आजम खान ने विश्वविद्यालय का निर्माण पूरा करा लिया। इसके बाद आजम ने मई 2016 में अपनी हनक की बदौलत त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए 17 करो...