संवाददाता, अक्टूबर 5 -- अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को रामपुर पहुंचकर वरिष्ठ सपा नेता आजम खां के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा से करीब 45 मिनट तक बातचीत कर परिवार का हालचाल जाना। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में मौर्य ने प्रदेश सरकार पर आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। मौर्य ने कहा कि आजम खां के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाई की जा रही है, उसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे-छोटे मामलों को लेकर आजम खां को लंबे समय से जेल में रखा गया।आजम की पत्नी से मिले स्वामी प्रसाद उनके मुताबिक राजनीति में बदले की भावना से कार्रवाई किए जाने से भाजपा का कथित चेहरा सामने आता है। राहुल गांधी से हालिया म...