मुख्य संवाददाता, अगस्त 14 -- आजम खान की रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के मामले में गुरुवार को मंडलायुक्त न्यायालय में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपने-अपने दावों के समर्थन में जरूरी साक्ष्य और दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई अब 25 अगस्त को होगी। तब तक यूनिवर्सिटी के भवनों पर ध्वस्तीकरण की रोक बरकरार रहेगी। गुरुवार की सुनवाई के दौरान जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट की ओर से अधिवक्ता जुनैद ऐजाज ने पक्ष रखा।लंबित साक्ष्य पेश करने के आदेश बहस के दौरान सामने आया कि मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य लोक निर्माण विभाग के पास हैं। इस पर कोर्ट ने लंबित साक्ष्य जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। भवनों की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी दोनों पक...