नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम आज शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं। कोर्ट ने दोनो की रिहाई के लिए परवाने जारी कर दिए हैं। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद आजम खान और अब्दुल्ला आजम की ओर से स्थानीय अदालत में जमानती दाखिल किए गए। कोर्ट ने राजस्व और पुलिस प्रशासन को जमानतियों के सत्यापन के आदेश दिए। सत्यापन के बाद अब रिहाई परवाने जिला जेल के लिए जारी कर दिए गए हैं। मालूम हो कि सपा के टिकट पर स्वार से विधायक चुने गए अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आजम और अब्दुल्ला आजम पर आरोप था कि इन्होंने निजी स्वार्थ के चलते दो अलग अलग जन्म तिथि के प्रमाण पत्रों से दो अलग अलग पैनकार्ड बनवाए और दोनों...