नई दिल्ली, अगस्त 13 -- सपा नेता आजम खां से टकराव के बाद चर्चा में आए मुरादाबाद के मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह की प्रदेश में प्रतिनियुक्ति की अवधि 14 अगस्त 2026 शुक्रवार को पूरी हो रही है। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने को लेकर शासन स्तर पर प्रक्रिया चलने की जानकारी है, लेकिन गुरुवार देर शाम तक इस संबंध में कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ था। सिक्किम कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह को यूपी में अब तक सात बार प्रतिनियुक्ति विस्तार मिल चुका है। यदि इस बार भी अवधि बढ़ती है तो यह उनका आठवां एक्सटेंशन होगा। फिलहाल वह 14 अगस्त के बाद अवकाश पर रहेंगे। आन्जनेय कुमार सिंह 16 फरवरी 2015 को उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। इस दौरान वह सिंचाई विभाग में विशेष सचिव, बुलंदशहर और फतेहपुर के जिलाधिकारी तथा अन्य पदों पर रहे। फरवरी 2...