रामपुर, नवम्बर 19 -- समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां को रामपुर की जेल से कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस बार भी उन्हें रामपुर से सीतापुर जेल शिफ्ट किया जा सकता है। इस बार यह शिफ्टिंग कोर्ट के आदेश के बाद होगी। आजम खां ने सजा सुनाए जाने के बाद अदालत से ए ग्रेड बैरक में रखने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी है। रिपोर्ट पर सुनवाई के लिए आज यानी बुधवार की तारीख तय की गई है। दो पैनकार्ड मामले में सोमवार को अदालत ने आजम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला को सात-साल की सजा सुनाई थी। इसी दौरान आजम खां ने अदालत में अर्जी लगाई थी कि हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें ए ग्रेड की बैरक में रखा जाए। आजम की इस अर्जी पर अदालत ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। इसके साथ ही आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.