आजम खां परिवार पर आफत! झूठे शपथ पत्र मामले में कोर्ट ने तलब किए बेटे अब्दुल्ला के दस्तावेज
रामपुर। विधि संवाददाता, मई 15 -- समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम पर झूठा शपथ पत्र दाखिल करने के आरोप में दर्ज केस में गुरुवार को कोर्ट ने प्रशासन से अब्दुल्ला के उम्र संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। इस केस में अगली सुनवाई 12 जून को होगी। मालूम हो कि अब्दुल्ला आजम ने सपा के टिकट पर पूर्व में स्वार से विधानसभा चुनाव लड़ा था और वह चुनाव जीत भी गए थे लेकिन, इस चुनाव में उन्होंने जो शपथ पत्र दाखिल किया था, उसमें जन्म प्रमाण पत्र को लेकर पेच फंस गया। दो जन्म तिथि से दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में आजम, अब्दुल्ला और आजम की पत्नी तंजीन फात्मा तीनों को सजा हो चुकी है। उसी आधार पर अब्दुल्ला के खिलाफ झूठा शपथ पत्र दाखिल करने का केस दर्ज कराया गया था। इस माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.