आजम खां को न्याय दिलाने को दिल्ली में गुहार
बदायूं, मई 18 -- सपा के पूर्व सांसद और मंत्री आजम खान इन दिनों जेल में है। इन्हें इंसाफ दिलाने के लिए सपा के पूर्व विधायक अरशद खान के नेतृत्व में एक कार्यक्रम दिल्ली जंतर मंतर पर आयोजित किया गया। इसमें शहर से आमिर सुल्तानी अपने साथियों के साथ शामिल हुये। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर पूर्व मंत्री को न्याय दिलाने की मांग की। आमिर सुल्तानी ने कहा देश में दो तरीके के कानून है जिस कानून के तहत हेड स्पीच मामले में आजम खान को दो साल की सजा होती है, ऐसे न जाने कितनी हेड स्पीच मौजूदा सरकार के लोग देते रहते हैं, लेकिन उन पर कोई मुकदमा नहीं होता है। यह भी पढ़ें- रामपुर के सपाइयों ने दिल्ली जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.