मुरादाबाद, नवम्बर 1 -- मुरादाबाद। सपा नेता आजम खां को जेल से रिहाई के बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने की घटना पर पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन भावुक हो गए। उन्होंने घटनाक्रम को बेहद अफसोसनाक बताया। कहा कि किसी इंसान पर इतना जुल्म नहीं होना चाहिए। आजम खां का इतना बड़ा कसूर नहीं था, जितनी बड़ी सजा उन्हें दी जा रही है। सवाल किया कि क्या मुसलमानों के लिए यूनिवर्सिटी बनाना गुनाह है। पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि इतने दिनों बाद देश का एक बड़ा नेता जेल से बाहर आ रहा था, लेकिन जेल के गेट पर ही हिरासत में ले लिया गया। यह भी पढ़ें- आजम खान अब डासना जेल गए, कोर्ट ने ED केस में न्यायिक हिरासत में भेजा, कल रामपुर से हुए थे अरेस्ट तारीख इस घटना को काले अक्षरों में लिखेगी। किसी भी इंसान के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कोई शराब बन...