आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के लिए अखिलेश यादव ने बनाई टीम, कल पहुंचेगी रामपुर
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 28 सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में बनी यह टीम गुरुवार को रामपुर जाएगी और डीएम से बात कर बुलडोजर ऐक्शन का विरोध जताया जाएगा। रामपुर विकास प्राधिकरण ने जौहर विश्वविद्यालय के 40 में से 38 भवनों का नक्शा पास नहीं होने के कारण अवैध घोषित कर दिया है। इन्हें खुद गिराने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी की गई है। नोटिस में कहा गया है कि अगर खुद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इन इमारतों को नहीं गिराया तो प्रशासन का बुलडोजर इन्हें गिराएगा और उसका इसका खर्च भी वसूला जाएगा। सपा का कहना है कि विश्वविद्याल पर बुलडोजर चलाना देश के शैक्षिक ढांचे और शिक्षा के अधिकार की संवैधानिक भावना के खिलाफ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.