आजम खां की पत्नी-बेटों और बहन पर लटकी तलवार, ईडी कभी भी कर सकती है कार्रवाई
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- रामपुर, प्रमुख संवाददाता। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां को रामपुर जेल से निकलते ही गिरफ्तार कर लिया और गाजियाबाद में पेशी के बाद डासना जेल में डाल दिया है। उन पर जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में 426 करोड़ से ज्यादा ब्लैक मनी और 80 करोड़ से अधिक सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है। इसी प्रकरण में आजम के साथ जौहर ट्रस्ट को भी नामजद किया गया है जिसमें उनकी पत्नी, दोनों बेटे और बहन आदि भी शामिल हैं। यही वजह है कि ईडी की कार्रवाई आगे बढ़ने पर आजम के स्वजन भी मुसीबत में फंस सकते हैं। ईडी की ओर से 13 अक्टूबर को अजीम नगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नामजद जौहर ट्रस्ट के जरिए ही जौहर विश्वविद्यालय का निर्माण कराया गया है। निजी विश्वविद्यालय में सरकारी धन का उपयोग हो या फर्जी फर्मों से चंदा लेने की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.