आजम खां की अपील पर राज्य सरकार को नोटिस, दो जुलाई को सुनवाई
रामपुर, जून 13 -- तनखइया से मत डरियो...प्रकरण में लोअर कोर्ट से दो साल की सजा से दंडित किये गए सपा नेता आजम खां ने एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में शुक्रवार को अपील दाखिल की। आजम की अपील पर कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई दो जुलाई को होगी। मालूम हो कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आजम खां समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी थे। इस दौरान भोट थाना क्षेत्र में आयोजित रोड शो के दौरान आजम खां के एक विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आजम खां तत्कालीन जिलाधिकारी पर निशाना साधते हुए कहते सुनाई दे रहे थे कि ये तनखइया हैं, इनसे मत डरियो, उन्हीं के साथ गठबंधन है जो जूते साफ करा लेती हैं, इंशा अल्लाह चुनाव बाद इनसे जूते साफ कराऊंगा....। यह भी पढ़ें- जेल में बंद आजम खां की अपील पर यूपी सरकार को नोटिस, दो जुलाई को फिर हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.