नई दिल्ली, जनवरी 22 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट' के आधिकारिक पदों से खुद को अलग कर लिया है। गुरुवार को आजम खां के साथ ही उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। परिवार के इस सामूहिक इस्तीफे के बाद ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित की गई है, जिसमें आजम की बहन निकहत अफलाक को अध्यक्ष और उनके बड़े बेटे मोहम्मद अदीब आजम को सचिव बनाया गया है। मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूलों का संचालन करती है। इस ट्रस्ट में आजम खां अध्यक्ष थे जबकि उनकी पत्नी डा. तजीन फात्मा सचिव, इतना ही नहीं आजम खां के दोनो बेटे अदीब आजम और अब्दुल्ला आजम इस ट्रस्ट के सदस्य हुआ करते थे लेकिन, आजम खां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.