रामपुर, जुलाई 24 -- रामपुर, संवाददाता। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के नोटिस के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। विश्वविद्यालय को बचाने के समर्थन में चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में करीब 45 विधायक और पूर्व विधायक रामपुर पहुंचे। समाजवादी पार्टी के इस बड़े शक्ति प्रदर्शन को आजम खां के मुश्किल दौर में पार्टी के अब तक के सबसे मजबूत राजनीतिक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। शहर की राजनीतिक गलियों में इस दौरे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लंबे समय से आजम खां और सपा नेतृत्व के रिश्तों को लेकर उठते रहे सवालों के बीच पार्टी का यह सामूहिक प्रदर्शन कई राजनीतिक संदेश देता नजर आ रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर सपा ने अपने वरिष्ठ नेता के समर्थन में ख...