आजम के बरी होने के खिलाफ दाखिल अपील में अब 19 को होगी सुनवाई
रामपुर, मई 2 -- सपा नेता अमर सिंह के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सपा नेता आजम खां को बरी किए जाने के खिलाफ दायर की गई अपील पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 19 मई को होगी। मामला 17 अक्तूबर 2018 का है। आरोप था कि आजम खां ने एक निजी चैनल को जौहर यूनिवर्सिटी में दिए इंटरव्यू में अमर सिंह के परिवार के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद अमर सिंह ने लखनऊ में पांच मार्च 2020 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अमर सिंह का आरोप था कि आजम ने उन पर और उनकी 17 साल की जुड़वां बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। यह भी पढ़ें- अभियोजन की अपील पर अब्दुल्ला ने लगाई आपत्ति 29 नवंबर को आजम खां को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बरी कर दिया था। इस मामले में सरकार की ओर से निचली अदालत के फैसले के खिलाफ एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.