मुरादाबाद, जुलाई 24 -- आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर ऐक्शन रुकवाने के लिए विधायकों के बाद अब सपा सांसदों का दल रामपुर जाएगा। अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। प्रतिनिधिमंडल 25 जुलाई को रामपुर पहुंचकर मामले का जायजा लेगा। वहीं, अखिलेश यादव भी इसे लेकर सरकार पर बरसे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन चल रहा है और रामपुर में शिक्षा का। रामपुर जा रहा सपा सांसदों का प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर विवि से जुड़े पूरे प्रकरण की जानकारी लेगा और अपनी रिपोर्ट सपा के बड़े नेताओं को सौंपेगा। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि विश्वविद्यालय की इमारत पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शिक्षा के अधिकार और लोकतांत्रिक मू...