रामपुर, मई 30 -- सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के बेहद करीबी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां पांच साल बाद खुली हवा में सांस लेंगे। हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद रामपुर सीजेएम कोर्ट से उनके रिहाई परवाने शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद बिजनौर जेल से उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। मालूम हो कि नगर पालिका की स्वीपर मशीन चोरी प्रकरण से लेकर नियम विरुद्ध सीमा क्षेत्र से बाहर जाकर तालाब के सौंदर्यीकरण करने, चर्चित डूंगरपुर प्रकरण आदि में उनके खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं। सिविल लाइंस, शहर कोतवाली और गंज कोतवाली में दर्ज दर्जनभर से अधिक मुकदमों के चलते वह सितंबर 2022 को जेल भेजे गए थे। यह भी पढ़ें- जेल में बंद सपा नेता आजम खां की और बढ़ सकती हैं मुश्कलें! सुरक्षा कारणों से उन्हें मुरादाबाद ...