आजम के आरपीएस स्कूल प्रकरण में बीईओ के बयान दर्ज
रामपुर, मई 12 -- रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां रामपुर पब्लिक स्कूल यानी आरपीएस की मान्यता के फर्जीबाड़ा में दर्ज केस में मंगलवार को बिजनौर में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह राणा कोर्ट में पेश हुए और बयान दर्ज कराए। उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी है। इस मामले में 29 मई को सुनवाई होगी। मालूम हो कि रामपुर पब्लिक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पूर्व में केस दर्ज कराया गया था। तब खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह राणा रामपुर में ही तैनात थे। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि कागजों में फर्जीवाड़ा कर आरपीएस की मान्यता कराई गई है। इस मामले का ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार को केस में अभियोजन पक्ष ने गवाही के लिए बीईओ प्रेम सिंह राणा को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान प्रेम सिंह राणा ने बताया दर्ज कराते हुए गवाही दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.