आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा रामपुर, पुलिस अलर्ट
रामपुर, जुलाई 22 -- यूपी में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश को लेकर रामपुर में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। विवि को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी अब कानूनी लड़ाई के साथ-साथ सड़क पर भी पूर्ण जोर आजमाइश करने में जुट गई है। गुरुवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 45 सदस्यीय हाई-प्रोफाइल प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचेगा और जिलाधिकारी से मुलाकात कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग का ज्ञापन सौंपेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी इस कार्यक्रम के बाद रामपुर में समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। सपा के बड़े प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कलेक्ट्रेट परिसर, शहर के प्रमुख चौराहों और जौहर यूनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.