रामपुर, जुलाई 17 -- Bareilly News: यूपी के रामपुर में मौजूद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई होने को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने चिंता जताई है। मौलाना सरकार से जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई न करने की अपील की है। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में सरकार से अपील की है कि आजम खान की गलती की सजा यूनिवर्सिटी को न दें। विश्वविद्यालय पर किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई से हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानियों में शामिल थे और उनके नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि शिक्षा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि आजम खां के खिलाफ यदि ...