रामपुर, मार्च 17 -- रामपुर। जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के नाम से ईद के त्योहार को लेकर झूठी बयानबाजी करने में मुरादाबाद के सपा नेता एवं आजम के करीबी यूसुफ मलिक बुरी तरह फंस गए हैं। उनके खिलाफ गंज कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जेल के गेट पर आजम खां का संदेश दिया था, जिसमें कहा था कि सभी ईद पर काले कपड़े पहनने के साथ ही हाथों पर काली पट्‌टी बांधे। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद के जिगर कॉलोनी निवासी सपा नेता यूसुफ मलिक ने बीते दिनों दिए गए अपने बयान में कहा था कि जिला कारागार में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करने पहुंचे थे। मुलाकात कर बाहर आने के बाद उन्होंने कहा था कि आजम खान ने मुस्लिम समुदाय, विशेषकर सुन्नी मुसलमानों से अपी...