आगरा, फरवरी 25 -- वार्ड 40 आजमपाड़ा में स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सफाई मित्रों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। क्षेत्रीय पार्षद रवि दिवाकर ने पिछले माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्र को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों और निगम अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छता कर्मियों के कार्य की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की योजना के अंतर्गत सभी सफाई मित्रों को जूते भी वितरित किए गए। पार्षद ने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...