आजमनगर-सालमारी मुख्य सड़क बदहाल, आवागमन कठिन
कटिहार, जून 30 -- आजमनगर, एक संवाददाता। आजमनगर की लाईफ लाइन कहे जाने वाला सालमारी होते हुए अनुमंडल मुख्यालय बारसोई को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क की मरम्मत को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया। अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हो पाई है। सड़क का चौड़ीकरण कार्य भी अब तक नहीं हो पाया है। बारिश के मौसम में सड़क पर जलजमाव हो जाता है। स्थानीय निवासी राकेश पोद्दार, अजहर निजामी, डॉक्टर भरत कुमार राय, रामजी प्रसाद केसरी आदि ने सड़क का चौड़ीकरण व मरम्मत कराए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- जर्जर मुख्यमंत्री सड़क की मरम्मत कराने की ग्रामीणों ने उठाई मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.