कटिहार, दिसम्बर 7 -- आजमनगर। एक संवाददाता बरसों से बाजार के लोगों द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की पूर्ति अब होने वाली है। आजमनगर बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के सरकारी भूमि का अतिक्रमण करने वाले की अब खैर नहीं है। एक सप्ताह के भीतर आजमनगर बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के बिहार सरकार की भूमि पर कब्जा करने वाले सावधान हो जाए क्योंकि जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम ने बताया कि आजमनगर बाजार सहित भारत चौक महात्मा गांधी चौक के निकट यात्री पडाव केंद्र आदि सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जगह पर सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारी स्वयं हटा देते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होगी अन्यथा की स्थिति में प्रावधान के अनुरूप कार्रवाई भी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...