कटिहार, मार्च 3 -- आजमनगर। एक संवाददाता थानाध्यक्ष नीरज कुमार की देखरेख में आजमनगर पुलिस के द्वारा आजमनगर बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना प्रांगण से होकर केसरी चौक होते हुए महात्मा गांधी चौक होकर चौक बाजार होते हुए मस्जिद चौक से निकलकर आजमनगर दक्षिण टोला का भ्रमण करते हुए पाल टोली होकर थाना प्रांगण में समापन कर दिया गया। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि होली के त्यौहार में रंग में भंग करने वाले किसी भी परिस्थिति में बखसे नहीं जाएंगे। पुलिस की पैनी नजर असामाजिक तत्वों पर लगातार बनी रहेगी। किसी भी तरह के अश्लील गानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी भी हालत में डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाना है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस के द्वारा गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.