आजमनगर-गायघट्टा सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानी
कटिहार, जून 13 -- आजमनगर एक संवाददाता आजमनगर - गायघट्टा मुख्य सड़क जर्जर होने से आवागमन में ल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढा हो गया है। गिट्टी पूरी तरह उखड़ चुकी है तथा सड़क पर बने गड्ढे में बारिश होने पर जल जमाव हो जाता है। जिससे आवागमन करने में लोगों को परेशानी होती है। सड़क की लंबाई लगभग 13 किलोमीटर है। सड़क का निर्माण 2021 में ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा कराया गया था। लोगों ने बताया कि यह सड़क मेंटेनेंस की अवधि में है तथा करीब पांच माह पूर्व पूर्व मेंटेनेंस कार्य भी कराया गया। मेंटनेंस के नाम पर महज औपचारिकता भर पूरी की गई। ग्रामीण प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद अरमान आदि ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.