आजमगढ़ से बांद्रा टर्मिनस के लिए चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन
आजमगढ़, मार्च 31 -- आजमगढ़। रेलवे प्रशासन ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधा के लिए आजमगढ़ और बांद्रा टर्मिनस के बीच सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को करेगा। 15 फेरे के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। बांद्रा टर्मिनस से 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को 15 फेरों के लिए संचलन किया जाएगा। 05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट प्रत्येक शनिवार को आजमगढ़ से रात 23.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 8.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार से वापसी यात्रा में 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ सुपरफास्ट विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से 10.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रात्रि को 20.10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.