हमीरपुर, मई 9 -- हमीरपुर। आजमगढ़ में तैनाती के दौरान प्रसूताओं से प्रसव के नाम पर वसूली करने और अभद्रता से पेश आने वाले डॉक्टर के विरुद्ध दोषी पाए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। वर्तमान समय में उक्त डॉक्टर की हमीरपुर के जिला महिला अस्पताल में तैनाती है और इसके विरुद्ध लगातार ऐसे ही शिकायतें यहां भी हो रही हैं, जैसी आजमगढ़ में तैनाती के दौरान होती रही है। दूसरी तरफ महिला अस्पताल में तैनात सीएमएस के ढुलमुल रवैए ने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेपटरी कर रखा है। यहां सीजर के साथ-साथ सामान्य प्रसव के नाम पर भी प्रसूताओं का शोषण हो रहा है। आशा कार्यकर्ता भी गर्भवती महिलाओं के शोषण से बाज नहीं आ रही हैं। यह भी पढ़ें- औरैया में दस साल में अस्पताल में नहीं दिखीं डॉ. मोनिका, शासन ने किया बर्खास्तस्वास्थ्य मंत्री की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.