आजमगढ़, जुलाई 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। बेलइसा रेल ओवर ब्रिज के समीप बुधवार रात को अनुबंधित बस की टक्कर से मंडलायुक्त की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही की मौत हो गई। घटना के समय वे शहर से बाइक पर सवार होकर मंडलायुक्त आवास जा रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ आनर की सलामी दी गई। चंदौली जनपद के धीना क्षेत्र के ग्राम करजरा गांव के मूल निवासी बलवंत सिंह वर्ष 2022 बैच के सिपाही थे। उनकी पहली तैनाती आजमगढ़ जनपद हुई थी। वर्तमान में वे मंडलायुक्त के की सुरक्षा में लगे गारद में तैनाती थी। मंडलायुक्त आवास परिसर में रहते थे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही का शव पहुंचते छाया मातम बुधवार रात को करीब 11 बजे शहर से बाइक पर सवार होकर वापस मंडलायुक्त आवास कोटवां जा रहे थे। बेलइसा रेलवे ओवर ब्रि...