चंदौली, फरवरी 11 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा रिंग रोड के समीप बीते सोमवार की देर रात पुलिस ने बिहार जा रहे ट्रक को रोका। ट्रक के छानबीन करने पर केबिन से पांच लाख रुपए कीमत की 448 लीटर शराब बरामद हुई। इस दौरान आरोपी चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, एसआई अनिल कुमार यादव, आशुतोष कुमार गुप्ता, अमित सेन सिंह, आरक्षी इंद्रजीत यादव बीते सोमवार की देर रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रक में भारी मात्रा में शराब लेकर रिंग रोड से होकर बिहार की ओर जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पचफेड़वा रिंग रोड के समीप पहुंची। जहां बैरिकेडिंग कर वाहनों की ज...