आजमगढ़, जुलाई 9 -- लालगंज (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसहीं मोड़ के पास गुरुवार सुबह जामिया फैज-ए-आम शेखूपुर स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में आठ वर्षीय छात्र यूनुस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र को हल्की चोट आई। बस में 45 छात्र सवार थे। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्कूल बस बनारपुर गांव से बच्चों को लेकर जामिया फैज-ए-आम, शेखूपुर स्कूल जा रही थी। बसहीं मोड़ के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकाला। हादसे में आठ वर्षीय यूनुस पुत्र बेलाल निवासी बनारपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वह दूसरी कक्षा का छात्र था। वहीं, बस में सवार एक अन्य छात्र को हल्की ...