आजमगढ़, नवम्बर 30 -- आजमगढ़। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेंहदा गांव में रविवार दोपहर में मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर गिरफ्तार कर लिया गया। पैर में गोली लगने से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। लखनऊ से प्रतिबंधित पशुओं को लादकर बिहार जा रहे एक ट्रक का पुलिस पीछा कर रही थी। इस दौरान कंधरापुर में हाइवे पर तस्कर ट्रक छोड़कर भागने लगे। इस दौरान एक तस्कर ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके एक पैर में गोली लग गई। तस्कर पर मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी जनपद में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.