आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। लखनऊ एसटीएफ की टीम ने बरदह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर सुहौली गांव में छापेमारी कर यूपी बोर्ड के फर्जी शैक्षिक दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से यूपी बोर्ड के साथ अन्य बोर्ड और विश्वविद्यालय के 207 फर्जी अंकपत्र, प्रमाणपत्र और माइग्रेशन सर्टिफिकेट बरामद हुए। बताया गया कि यह गिरोह दिल्ली, आगरा और जौनपुर में सक्रिय था और जौनपुर में कॉल सेंटर खोलने के साथ ही यूपी बोर्ड की फर्जी वेबसाइट भी बनाई थी। एसटीएफ के उपनिरीक्षक नितिन यादव ने बताया कि बरदह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर सुहौली गांव निवासी शशिप्रकाश राय उर्फ राजन शर्मा उर्फ शनि अपने मामा के बेटे ठेकमा निवासी मनीष कुमार राय के साथ मिलकर गिरोह चला रहा था। वर्ष 2022 में उन्होंने जौनपुर में कॉल सेंटर ख...