आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सौ शैय्या अस्पताल तिराहे के पास से फर्जी चिकित्सक बनकर नर्सिंग होम संचालित कर रहे एक कथित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले तीन वर्षों से लोगों को झांसा देकर इलाज और ऑपरेशन के नाम पर ठगी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, बसहिया गांव निवासी मुकेश यादव खुद को डॉक्टर बताकर अतरौलिया क्षेत्र में नर्सिंग होम चला रहा था। वह इलाज और ऑपरेशन के नाम पर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करते हुए उनसे रुपये ऐंठता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतरौलिया स्थित सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक स्टाफ नर्स मरीजों को बहला-फुसलाकर उसके पास भेजती थी। बताया गया कि आरोपी लंबे समय से फर्जी तरीके से अस्पताल संचालित कर रहा था। कुछ दिन पूर्व उसने एक महिला के पेट का गलत ऑपरेशन कर दिया, जिससे उसकी हालत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.