आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस के बीच रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन
आगरा, जुलाई 15 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ट्रेन आजमगढ़ से 18 जुलाई से 26 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को और बांद्रा टर्मिनस से 20 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। ट्रेन आजमगढ़ से शनिवार रात 10.30 बजे चलकर रविवार दोपहर 12.45 बजे ईदगाह जं. और सोमवार सुबह 8.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से सोमवार सुबह 10.45 बजे चलकर मंलवार सुबह 8.30 बजे ईदगाह जं. और मंगलवार रात 12.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में 8 थर्ड एसी इकनॉमिक, 8 स्लीपर, 2 जनरल कोच लगे होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.