कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर। त्योहार पर यात्री लोड कम करने के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनल के बीच चलेगी जो गोविंदपुरी से होकर जाएगी। इसमें एसएलआर का एक, इकोनॉमी के आठ, स्लीपर के आठ, सामान्य चेयरकार के दो, एसएलआरडी के एक सहित कुल 20 कोच होंगे। एनसीआर सीपीआऱओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 05183-05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ ट्रेन आजमगढ़ से सात से 14 मार्च तक शनिवार और बांद्रा टर्मिनस से नौ से 16 मार्च तक सोमवार को चलेगी। आजमगढ़ 23:15 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 05:10 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 05:15 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 08:10 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। इसकी रिवर्स बांद्रा टर्मिनल से सुबह 10:45 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 09:50 बजे गोविंदपुरी आए...