वाराणसी, अप्रैल 14 -- शिवपुर। मीरापुर बसही में रहने वाले युवक कुलदीप कुमार ने सोमवार को फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। वह एक नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी करता था। 30 अप्रैल को उसकी शादी भी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पास से सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। पुलिस ने बताया कि मेहनाजपुर (आजमगढ़) का मूल निवासी कुलदीप बीते दो महीने से शंकर चौबे के मकान में किराए पर रह रहा था। घटना की तहरीर देने थाने पहुंचे मकान मालिक शंकर चौबे ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7:30 कुलदीप बाइक से कहीं बाहर गया था और 15 मिनट में ही लौट आया। यह भी पढ़ें- आजमगढ़ के युवक ने खुदकुशी की तब शंकर ने उससे कहा था कि आज 13 अप्रैल हो गया 30 को तुम्हारी शादी है। मालिक से छुट्टी लेकर अब तुम्हें घर जाना चाहिए। इस पर वह मुस्कुराते हुए ऊपर चला गया। सु...