गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष रहे विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा गोरखपुर के एमएलसी और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह सैंथवार, कामेश्वर सिंह और रमेश सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। डा. धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष का पद मिला है। कामेश्वर सिंह अब तक किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे, जबकि रमेश सिंह पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले; देखें पूरी लिस्ट किसे क्या जिम्मेदारी यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी पंकज चौधरी की टीम में रा...