वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में वाराणसी की एसआईटी ने सरगना शुभम जायसवाल के सबसे खास कहे जाने वाले आजमगढ़ के विकास सिंह नरवे को नेपाल बार्डर पर सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे लेकर टीम वाराणसी पहुंची है। उससे पूछताछ की जा रही है। आजमगढ़ के मूल निवासी विकास सिंह का परिवार जौनपुर के सिपाह में रहता है। विकास सिंह नरवे ने ही शुभम की मुलाकात आलोक सिंह (एसटीएफ से बर्खास्त सिपाही) और अमित सिंह टाटा से मुलाकात कराई थी। वाराणसी पुलिस के अनुसार विकास सिंह पर आजमगढ़, जौनपुर और वाराणसी में केस दर्ज हैं। वह शैली ट्रेडर्स से सीधे तौर पर जुड़ा था। वह शुभम के लिए बोगस फर्म समेत अन्य फाइनेंसर भी तलाशता था। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि अभी उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.