आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के छठें दिन सोमवार को आजमगढ़ की टीम ने प्रतापगढ़ और वाराणसी ने देवरिया को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सोमवार का पहला मैच आजमगढ़ बनाम प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। प्रतापगढ़ ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में 171 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी आजमगढ़ की टीम ने 15 ओवरों में तीन खोकर लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। प्रतापगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी में सक्षम ने 79 व उत्कर्ष पाल ने 48 रनों का योगदान दिया। आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाजी में अखंड प्रताप सिंह ने दो विकेट प्राप्त किए। आजमगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी में सौरभ ने नाबाद 54, सुनील कुमार ने 58 एवं अमित भग...